कलमी निवासी रामचरन साहू से अपने पड़ोसी विनोद साहू पर कराये एफ आई आर दर्ज
मालखरौदा न्यूज-चैतन्य बुध्द भारद्वाज
रामचरन साहू अपनी शिकायत में बताते हैं जो इस प्रकार है,मैं ग्राम कलमी में अपने परिवार के साथ रहता हूं खेती किसानी का काम रहता हूं कि दिन बुधवार दिनांक 03.02.2021 के दोपहर करीब 12.00 बजे मेरी पत्नी गुलापीन बाई साहू बाडी में बने बाथरूम के बगल में नहाने गयी थी। नहाते समय सोने का मंगलसूत्र अपने गला से निकालकर नहानी में रूम के हाता उपर रखी थी जिसे भुलकर वापस घर आ गई। दिनांक 04.02.2021 के सुबह समय जाकर देखी तो सोने का मंगलसूत्र नहीं थी आसपास खोजे नहीं मिला चोरी करते हुए मैं किसी को नहीं देखा हूं मुझे संका है कि पडोस के रहने वाला बिनोद साहू के द्वारा चोरी किया होगा। चोरी गये मंगलसूत्र का कीमती करीब 30.000/- रूपये होगा। मैं अपना रिपोर्ट को पढवाकर सुना, मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। कार्यवाही चाहता हूं।
